नई दिल्ली/कोलकाता। देश में पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनावों ने राजनीतिक माहौल को बेहद गर्म कर दिया है। सबसे अधिक चर्चा पश्चिम बंगाल को लेकर है, जहाँ तृणमूल कांग्रेस की नेता एवं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है।
चार राज्यों में मतदान पूरा, बंगाल पर सबकी नजर
असम, पुदुचेरी, केरल और तमिलनाडु में मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि पश्चिम बंगाल में अंतिम चरण का मतदान 29 अप्रैल को होना है। चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे, जो इन राज्यों की राजनीतिक दिशा तय करेंगे।
रिकॉर्ड मतदान ने बदले राजनीतिक समीकरण
इस बार चुनावों में मतदाताओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया है। पश्चिम बंगाल में 90 प्रतिशत से अधिक और तमिलनाडु में 85 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। विशेषज्ञों के अनुसार, बढ़ा हुआ मतदान अक्सर सत्ता विरोधी रुझान (एंटी-इनकंबेंसी) का संकेत देता है, जिससे चुनावी समीकरण बदल सकते है।
तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन की संभावना
तमिलनाडु में भी भारी मतदान के चलते राजनीतिक हलकों में सत्ता परिवर्तन की संभावनाओं पर चर्चा तेज हो गई है। कुछ विश्लेषकों का मानना है की राज्य में कड़ा मुकाबला हो सकता है और त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति भी बन सकती है।
बंगाल में सुरक्षा के बीच कड़ा मुकाबला
पश्चिम बंगाल में इस बार चुनाव आयोग की सख्ती और भारी सुरक्षा बलों की तैनाती के बीच मतदान कराया जा रहा है। बड़ी संख्या में केंद्रीय बलों की मौजूदगी ने निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान हो चुका है, जबकि दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान होना है, जिसे तृणमूल कांग्रेस का मजबूत क्षेत्र माना जाता है।
बीजेपी और तृणमूल की रणनीतियां
भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार रैलियां कर रहे है, जबकि गृह मंत्री अमित शाह राज्य में सक्रिय रहकर चुनावी रणनीति तैयार कर रहे है।
दूसरी ओर, ममता बनर्जी भी लगातार जनसभाएं कर अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में जुटी है। चुनाव प्रचार के दौरान दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज रहा है।
मतदाताओं की बढ़ती जागरूकता
इन चुनावों में मतदाताओं की बढ़ती जागरूकता भी देखने को मिली है। विशेषज्ञों का मानना है की अब मतदाता अपने अधिकारों को लेकर अधिक सजग है और बेहतर शासन के लिए मतदान कर रहे है।
परिणामों पर टिकी निगाहें
चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित होंगे, जिसके बाद यह साफ हो जाएगा की पश्चिम बंगाल में “खेला होबे” का नारा सफल होता है या बदलाव की लहर सत्ता परिवर्तन लाती है। फिलहाल, सभी की निगाहें मतगणना के दिन पर टिकी हैं, जब यह तय होगा की राज्य में अगली सरकार किसकी बनेगी।

One thought on “बंगाल में “खेला होबे” या बदलाव, नतीजों पर सबकी नजर”
Comments are closed.