धुरंधर फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलता मिलने के बाद अब जापान में रिलीज़ करने की तैयारी की जा रही है। फिल्म 10 जुलाई 2026 को जापान में रिलीज़ होगी, जहां इसे ऑपरेशन धुरंधर नाम से पेश किया जाएगा।
बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कमाई
5 दिसंबर 2025 को दुनियाभर में रिलीज़ हुई इस फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया। फिल्म ने वैश्विक स्तर पर करीब ₹1,307 करोड़ की कमाई की। भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन ₹1,005.85 करोड़ और नेट कलेक्शन लगभग ₹840 करोड़ रहा। वहीं विदेशी बाजारों में भी फिल्म ने ₹299.5 करोड़ का कारोबार किया। अमेरिका और कनाडा में फिल्म ने ₹193 करोड़ से ज्यादा कमाए और कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए बाहुबली 2 को भी पीछे छोड़ दिया।
दमदार स्टार कास्ट और निर्देशन
फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार नजर आए। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है।
रहमान भाई किरदार ने जीता दिल
फिल्म में अक्षय खन्ना द्वारा निभाया गया “रहमान भाई” का किरदार काफी लोकप्रिय हुआ। उनके डांस स्टाइल पर सोशल मीडिया में कई रील्स वायरल हुईं।
धुरंधर 2 भी रही सुपरहिट
धुरंधर 2 19 मार्च 2025 को रिलीज़ हुई और इसने भी शानदार प्रदर्शन किया। फिल्म ने दुनियाभर में ₹1,780.76 करोड़ की कमाई की, जिसमें भारत से ₹1,132.94 करोड़ और अंतरराष्ट्रीय बाजार से ₹424.75 करोड़ शामिल है। इसने पुष्पा 2 को भी पीछे छोड़ दिया।
रणवीर सिंह की बड़ी उपलब्धि
रणवीर सिंह की धुरंधर अब दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है।
जापान में बढ़ती लोकप्रियता
जापान में इससे पहले भी रणवीर सिंह की गली बॉय, गोलियों की रासलीला राम-लीला और पद्मावत जैसी फिल्में रिलीज़ हो चुकी है। अब धुरंधर की रिलीज़ के साथ उनकी लोकप्रियता जापान में और बढ़ने की उम्मीद है।
Read : पश्चिम बंगाल : एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त, TMC पीछे
