मां वाग्देवी के दरबार से मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, धार में बनेगा मां सरस्वती लोक

mohan yadav

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दोपहर 2 बजे धार शहर स्थित भोजशाला पहुंचे, जहां उन्होंने मां वाग्देवी की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, प्रदेश सरकार में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक श्रीमती नीना वर्मा तथा कालूसिंह उपस्थित रहे।

गंगा दशहरा कार्यक्रम में हुए करोड़ों के विकास कार्य

भोजशाला से निकलकर मुख्यमंत्री देवीसागर तालाब पहुंचे, जहां गंगा दशहरा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने धार जिले में चल रहे लगभग 6 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही विभिन्न हितग्राहियों को लाभांश चेकों का वितरण भी किया गया।

भोजशाला आंदोलन के शहीद परिवारों का सम्मान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोजशाला आंदोलन के दौरान शहीद हुए तीन परिवारों के परिजनों का सम्मान किया तथा प्रत्येक परिवार को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों और उपस्थित जनसमुदाय ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

राजा भोज के योगदान पर मुख्यमंत्री का संबोधन

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राजा भोज अपने समय के महानतम शासकों में से एक थे, जिनका राज्य केवल धार तक सीमित नहीं था बल्कि दूर-दूर तक फैला हुआ था। उन्होंने भोपाल में भोजताल का निर्माण कराया तथा भोजपुर में विशाल शिवलिंग की स्थापना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भी राजा भोज के कार्यों और उनकी कार्यशैली पर अनुसंधान किए जा रहे हैं, जो अत्यंत अद्भुत और प्रेरणादायक हैं।

राम मंदिर और सांस्कृतिक धरोहरों का किया उल्लेख

मुख्यमंत्री ने अयोध्या के राम मंदिर का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में देश तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। साथ ही देश की प्राचीन, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजने का कार्य भी सरकार द्वारा प्रभावी ढंग से किया जा रहा है।

धार के विकास को लेकर बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि धार के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने बताया कि धार में पीएम पार्क आने से किसानों को कपास उत्पादन से लेकर कपड़ा निर्माण और उसके विक्रय तक की सुविधाएं मिलेंगी, जिससे क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति मिलेगी।

कांग्रेस पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास करता है तो कांग्रेस को यह रास नहीं आता। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष को देश का विकास हजम नहीं होता। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे।

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने चिलचिलाती गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।

Read : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, भोजशाला को माना हिंदू मंदिर, हिंदुओं को पूजा का पूरा अधिकार